Posts

Showing posts from January, 2020

भोजन और उसके कार्य Food and its functions

भोजन और उसके कार्य भोजन क्या है और भोजन के क्या कार्य हैं? आइए, इसके बारे में पढ़ें। भोजन शब्द का संबंध शरीर को पौष्टिकता प्रदान करने वाले पदार्थों से है। भोजन में वे सभी ठोस, अर्द्ध-तरल और तरल पदार्थ शामिल हैं, जो शरीर को पौष्टिकता प्रदान करते हैं। आप जानते है कि भोजन आपके शरीर की एक मूलभूत आवश्यकता है। कभी आपने विचार किया है कि ऐसा क्यों है? भोजन में कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं जो हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण कार्य करते हैं । भोजन से मिलने वाले इन रासायनिक पदार्थों को पोषक तत्व कहते हैं। यदि ये पोषक तत्व हमारे भोजन में उचित मात्रा में विद्यमान नहीं हों तो इसका परिणाम अस्वस्थता या कई बार मृत्यु तक हो सकती है। भोजन में पोषक तत्वों के अलावा, कुछ अन्य रासायनिक पदार्थ भी होते हैं जिनको अपोषक तत्व (non-nutrients) कहते हैं- जैसे कि भोजन को उसकी विशेष गंध देने वाले पदार्थ, भोजन में पाए जाने वाले प्राकृतिक रंग, आदि। इस प्रकार, भोजन पोषक तत्वों और अपोषक तत्वों का जटिल मिश्रण है। भोजन के कार्य  आप यह जानते हैं कि भोजन कई पोषक तत्वों का सम्मिश्रण होता है। आपको यह जानकार आश्चर्

Amazon offers4u

Image
  Amazon offers4u https://amzn.to/30y6k6X